यूपी में 60KM/H का आएगा बवंडर, वाराणसी, गोरखपुर और नोएडा समेत 40 जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अभी एक से दो दिनों तक बारिश की स्थिति बनी रही. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. ओले भी गिर सकते हैं. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है. फिलहाल, आईएमडी की तरफ से आज यानी बुधवार को 40 जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

यूपी में बारिश का अलर्ट Image Credit:

उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर जारी है. सोमवार यानी 4 मई के बाद मंगलवार 5 मई को भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश के आंधी की स्थिति देखी गई. मौसम विभाग ने 06 मई को भी अलग-अलग जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी जारी की है. लगातार हो रही बारिश के चलते प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई,

मंगलवार यानी 05 मई को दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही. दिन के करीब 11 बजे से शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी रुक-रुक कर दोपहर बाद तक जारी रही. फिर देर रात तेज बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अभी एक से दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है.

आंधी-पानी से प्रदेश में भारी नुकसान

प्रदेश में तेज आंधी और बारिश से काफी ज्यादा नुकसान हुआ है. पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं के चलते 24 लोगों की मौत हुई है. कई जगहों पर पेड़ों के गिरने और बिजली के खंभों के धाराशायी होने की खबर है. इससे प्रदेश में कई जगह विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है. किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. सीएम योगी ने मौसम से प्रभावित लोगों को तत्काल मदद के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं.

40 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट

आईएमडी ने सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, संतरविदासनगर, कौशांबी, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, चित्रकूट, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, खीरी, बांदा, हमीरपुर, ललितपुर, महोबा, झांसी, जालौन, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, मथुरा, अलीगढ़, सहारनपुर, बिजनौर, शामली, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर समेत 45 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम में ये बदलाव क्यों आया?

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के चलते ऐसी स्थिति देखी जा रही है. प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना बनी रहेगी. तेज रफ्तार में हवाएं चलेंगी. ओले भी गिर सकते हैं. अगले एक हफ्ते तक मौसम बिगड़ा ही रहेगा. फिलहाल, अगले एक हफ्ते तक हीट वेव की आशंका नहीं है.

बांदा रहा सबसे गर्म जिला

पिछले 24 घंटे के अंदर 39.6 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म जिला रहा. फिर, ओरई में 38.6, वाराणसी में 38 और प्रयागराज में 36.9 डिग्री अधिकतम तापमान रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो 18.5 डिग्री के साथ बस्ती पहले स्थान पर रहा. फिर, बाराबंकी में 18.5, गोरखपुर में 18.9 और आजमगढ़ में 19.2 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.

Follow Us

Latest Stories

लो भई आ गई नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली उड़ान की तारीख, 10 मई से टिकटों की बुकिंग

बिल्डरों की लूट पर ब्रेक…अब परिवार के सदस्य को 1000 तो बाहरी व्यक्ति के नाम पर सिर्फ 25,000 रुपये में फ्लैट हो सकेगा ट्रांसफर

ग्रेटर नोएडा में शादी से लौट रहे युवक को पड़ोसी ने गोली मार उतारा मौत के घात, कूड़ा फेंकने के चलते शुरू हुई थी रंजिश

‘ट्रेन से कट जाओ या फंदा लगा लो’… नपुंसक कह-कहकर पत्नी रोज देती थी ताने, आहत पति ने दे दी जान

प्रीपेड मीटर पर रोक, लेकिन बढ़े हुए बिल का क्या होगा? अखिलेश ने किया आंदोलन का ऐलान

बंगाल में TMC की हार से विपक्ष में बेचैनी, ममता से मिलेंगे अखिलेश; क्या है मुलाकात के मायने?