24 घंटे के अंदर यूपी में फिर से आने वाली है आफत, 29 मार्च तक आंधी, बारिश और तूफान खूब करेंगे परेशान

24 घंटे के अंदर प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है. हालांकि, बारिश का असली कहर तो 27 मार्च को शुरू होगा. लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 मार्च को बारिश और तूफान की स्थिति बन सकती है.

यूपी में बारिश का अलर्ट Image Credit: pti

मार्च महीने उत्तर प्रदेश में कई रंग दिखा दिए हैं. कभी तेज धूप तो कभी बारिश. अब एक बार फिर मौसम में तब्दीली आने वाली है. 24 घंटे के अंदर प्रदेश में फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने 26 मार्च को प्रदेश के कई स्थानों पर बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अलर्ट है.

खुले स्थानों दूर रहने की सलाह

बारिश का असली कहर तो 27 मार्च को शुरू होगा. इस दिन लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 मार्च को बारिश और तूफान की स्थिति बन सकती है. इस दौरान ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका है. 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. किसानों की फसलों को भारी नुकसान हो सकता है.

ये जिले हो सकते हैं सबसे ज्यादा प्रभावित

आगरा, औरैया, मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, हमीरपुर, प्रयागराज, सोनभद्र, बांदा, झांसी, ललितपुर, महोबा और वाराणसी जैसे जिले इस बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं. हालांकि, पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों के तकरीबन सभी जिले 27 मार्च की घनघोर बारिश की चपेट में हैं. बता दें हिमालयी क्षेत्र में दो पश्चिमी विक्षोभ एक के बाद एक सक्रिय हो रहे हैं, जिससे मौसम की ऐसी स्थिति बन रही है.

आज मौसम सामान्य रहेगा

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक आज यानी 25 मार्च को पूरे प्रदेश में धूप खिली होगी और मौसम भी सामान्य रहेगा. कुछ जिलों में तापमान में थोड़ा उछाल भी आएगा. फिलहाल मौसम विभाग ने सभी 75 जिलों को ग्रीन जोन में रखा है. आज मौसम में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना कम है.

कैसा रहा पिछले 24 घंटे में तापमान का हाल?

पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़त देखी गई. सबसे ज्यादा तापमान बांदा में 35.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. फिर प्रयागराज में 34.6, वाराणसी में 34.4 और झांसी में 33.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो 14 डिग्री के साथ नजीबाबाद पहले स्थान पर रहा. फिर फुरसतगंज 14.8, कानपुर में 15.0, हरदोई में 15, और बरेली में 15.4 डिग्री न्यूनतम तापमान पाया गया.

Follow Us

Latest Stories

लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर राजमार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री 27 मार्च तक बंद, यात्रा शुरू करने पहले देख लें ये डायवर्जन रूट

हारिश के लैपटॉप-मोबाइल से ATS को मिले खतरनाक राज, आतंकी हमलों के लिए जुटा रहा था फंड

देश का पहला इच्छामुत्यु: पंचतत्व में विलीन हुए हरीश राणा, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

बदला गया जस्टिस अतुल श्रीधरन का रोस्टर, अब सिविल मामलों की करेंगे सुनवाई, बरेली नमाज मामले को लेकर सुर्खियों में थे

यूपी के 50 हजार शिक्षकों की नौकरी पर था ‘संकट’, अब मिली बड़ी राहत, दे सकेंगे TET-2026 का एग्जाम

दरोगा भर्ती परीक्षा देने गए 23 सिपाही सस्पेंड, SSP बोले – कार्रवाई का एग्जाम से कोई लेना-देना नहीं