यूपी में बिगड़ेगा मौसम, आज से अगले 4 दिन तक बारिश-ओले और तूफान का अलर्ट, किसानों को सबसे ज्यादा नुकसान की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक एक के एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के चलते 29 तारीख तक लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान कई स्थानों पर आकाशीय बिजली कड़कने और ओले गिरने की भी अलर्ट जारी किया गया है. किसानों को इससे सबसे ज्यादा नुकसान होगा.
यूपी में एक बार फिर से मौसम बदलने की शुरुआत हो चुकी है. मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे. गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. कुछ इलाकों में आंधी-तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती है, जिसके चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक एक के एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने के चलते 29 तारीख तक लगातार बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान कई स्थानों पर आकाशीय बिजली कड़कने और ओले गिरने की भी अलर्ट जारी किया गया है. मौसम का असर पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में देखने को मिलेगा.
किसानों के भारी हैं अगले 4 दिन
किसानों के लिए अगले 4 दिन बेहद भारी पड़ने वाला है. गेहूं, सरसों और चना जैसी खड़ी फसलों को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से काफी नुकसान होगा. ऐसे मौसम विभाग लगातार किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए समय से पहले आवश्यक उपाय करने कह रहा है. बता दें पिछले हफ्ते हुई बारिश में भी फसलों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है.
घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें
मौसम विभाग ने अगले 4 दिन घर से बाहर निकलते समय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.घर से बाहर जाते वक्त छाता या रेनकोट साथ रखें. तेज हवाओं और आंधी के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें. पेड़ों और कमजोर ढांचों के पास खड़े न हों. बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें.
पिछले 24 घंटे के दौरान ऐसा रहा प्रदेश का तापमान
पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ठंडा जिला प्रयागराज रहा है. यहां 35.6 डिग्री अधिकतम तापमान रहा. फिर वाराणसी में 35.2, झांसी में 34.5 और हमीरपुर में 34.2 डिग्री अधिकतम तापमान रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो पहले स्थान पर 14.5 डिग्री के साथ नजीबाबाद रहा. फिर अयोध्या में 15 डिग्री, कानपुर, बरेली और आजमगढ़ में 16 डिग्री पाया गया.