यूपी वालों को बारिश के बीच भी भीषण गर्मी से नहीं मिल रही राहत, बांदा में 43 डिग्री के पार तापमान
मंगलवार यानी 12 मई प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला बदला सा रहा. सुबह के वक्त आसमान में बादल छाए रहे. हालांकि, दिन भर अधिकांश जिलों में धूप भी खिली दिखी. इसके चलते उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे. इन सबके बीच मौसम विभाग ने आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है.
उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है. फिलहाल, तापमान में लगातार हो रहे इजाफे से लोगों को अच्छी-खासी गर्मी का एहसास हो रहा है. हालांकि, उत्तर भारत में 15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है,जिसके चलते एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो सकता है.
यूपी में फिर बदल रहा मौसम का मिजाज
मंगलवार यानी 12 मई प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला बदला सा रहा. सुबह के वक्त आसमान में बादल छाए रहे. कई जिलों में तेज बारिश के साख बूंदाबांदी हुई. हालांकि, दिन भर अधिकांश जिलों में धूप भी खिली दिखी. इसके चलते उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे. मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के बीच लोगों को दोपहर के वक्त बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है.
यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक 15 मई को कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती जिले में आंधी, बारिश और गर्जन का अलर्ट है.इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती. विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है. अपनी फसलों बचाने के लिए समय रहते उपायों को अपनाने का निर्देश दिए हैं.
बांदा रहा सबसे गर्म जिला
बीते 24 घंटे के प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं दर्ज की गईं. लेकिन पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहा. प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बांदा में 43.6 डिग्री सेल्सियस पाया गया. वहीं, सबसे कम तापमान उरई में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.वहीं, मेरठ, आगरा, झांसी और लखनऊ मंडलों में बादलों की आवाजाही के चलते सामान्य तापमान में 3 डिग्री तक कमी आने के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है.