यूपी में रिकॉर्डतोड़ गर्मी, 47 डिग्री के साथ बांदा रहा देश का सबसे गर्म जिला, आज 22 जिलों में लू का अलर्ट

प्रदेश में नौतपा एक्टिव हो रहा है. सूर्य की किरणें सीधे धरती पर प़ड़ रही है. इसके चलते तापमान में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा होने वाला है. फिलहाल, मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के 22 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है.

यूपी में बढ़ी गर्मी Image Credit:

उत्तर प्रदेश में गर्मी चरम पर पहुंच चुका है. कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पास रिकॉर्ड किया जा रहा है. अभी इसमें और इजाफा होने वाला है. फिलहाल, मौसम विभाग ने गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत 22 जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लोगों को सतर्कता बरतने और खुद को हाइड्रेट रखने की भी सलाह दी है.

बता दें इस वक्त प्रदेश में नौतपा एक्टिव हो रहा है. सूर्य की किरणें सीधे धरती पर प़ड़ रही है. इसके चलते तापमान में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा होने वाला है. इस बीच बारिश की भी कोई संभावना नहीं हैं. मौसम विभाग की मानें तो मॉनसून केरल में दस्तक दे चुका है. लेकिन इसे उत्तर भारत के राज्यों तक आने में 20 से 25 दिन लग जाएंगे.

26 शहरों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक का तापमान

बता दें कि प्रदेश में तेज धूप के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की हवाएं भी चल रही हैं. यही वजह है है कि लू का असर ज्यादा महसूस हो रहा है. प्रदेश के 26 प्रमुख शहरों में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक का तापमान पाया गया है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में लू का प्रभाव और भी महसूस होगा.

लू से बचने के लिए मौसम विभाग की सलाह

भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को हल्के रंग के पसीना सोखने वाले हल्के वस्त्र पहनने. बहुत जरूरत होने पर ही दोपहर के वक्त बाहर निकलें.टोपी या सिर पर गमछा रख कर धूप में चलने, आवश्यकतानुसार छाता का भी उपयोग करने की सलाह दी है. अगर किसी भी स्थिति में आप लू का शिकार हो गए हैं, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की है.

बांदा रहा सबसे गर्म जिला

बांदा में सबसे ज्‍यादा तापमान रहा. यहां 47.6 डिग्री पारा रिकॉर्ड किया गया. प्रयागराज, झांसी, हमीरपुर, बुलंदशहर, वाराणसी, अयोध्‍या, कानपुर, उरई, वाराणसी और आगरा में भी पारा 43 डिग्री के ऊपर रेकॉर्ड किया गया. वहीं, 21 डिग्री के साथ नजीबाबाद सबसे कम तापमान वाला शहर रहा है. फिर 23.2 डिग्री के साथ ओरई और बस्ती-बहराइच में 24 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है.

Follow Us