यूपी में थमा बारिश का दौर, अब इस तारीख से फिर बरसेंगे बादल, जानें अपने IMD के ताजा अपडेट्स

यूपी में फिलहाल बारिश का दौर खत्म हो चुका है. लेकिन 2 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. यह उत्तर प्रदेश को भी प्रभावित करेगा. ऐसे में 3 अप्रैल से प्रदेश के पश्चिमी संभाग के कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है. साथ ही 4 अप्रैल को अच्छी-खासी बारिश हो सकती है.

आज का मौसम Image Credit: प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. लगातार तीन दिन हो रही बारिश के बाद आज बुधवार यानी 01 मार्च को मौसम सामान्य रहने की संभावना है. राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिले जानकारी के मुताबिक,1 अप्रैल को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में मौसम ग्रीन जोन की स्थिति में है. इस दौरान धूप भी खिली होगी. वहीं 2 अप्रैल को भी मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है.

3 अप्रैल से फिर बारिश का दौर

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 2 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है. यह उत्तर प्रदेश को भी प्रभावित करेगा. ऐसे में 3 अप्रैल से प्रदेश के पश्चिमी संभाग के कई जिलों में बूंदाबांदी हो सकती है. साथ ही 4 अप्रैल को अच्छी-खासी बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है.

अप्रैल में होगी सामान्य से ज्यादा बारिश

मौसम विभाग ने अप्रैल महीने में सामान्य (करीब 39.20 मिमी) से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है. लेकिन इससे गर्मी से छुटकारा नहीं मिलेगा. उल्टा बदलते मौसम ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है. इस समय गेहूं और अन्य फसलें पकने की स्थिति में हैं और तेज बारिश या आंधी से फसलों को नुकसान हो रहा है.

मंगलवार को कैसा रहा मौसम

बता दें मंगलवार यानी 31 मार्च को मौसम ने मंगलवार तेज हवा के साथ यूपी के कई इलाकों में बूंदाबांदी और बारिश भी हुई. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ज्यादा हो गई. दिन भर आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा. इस दौरान रुक-रुक कर लगातार बारिश होती रही.

बांदा फिर से सबसे गर्म जिला

यूपी में लगातार दूसरे दिन तापमान 40 डिग्री के पार देखा गया. 41.4 डिग्री के साथ बांदा सबसे गर्म जिला रहा. फिर प्रयागराज में 40.5, वाराणसी में 39.2 और कानपुर में 38.8 डिग्री अधिकतम तापमान रहा. वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो 15.8 डिग्री के साथ नजीबाबाद सबसे ठंडा इलाका रहा. फिर अयोध्या में 18, बुलंदशहर में 19 और मेरठ में 19.5 न्यूनतम तापमान रहा.

Follow Us