यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, विधायक के एस्कॉर्ट गाड़ी को रॉन्ग साइड से ट्रक ने रौंदा; दरोगा की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर विधायक के काफिले की एस्कॉर्ट कर रही पुलिस गाड़ी को बेकाबू डंपर ने टक्कर मार दी. जेवर के पास हुए इस भीषण हादसे में सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह यादव शहीद हो गए, जबकि एक अन्य पुलिसकर्मी घायल है. ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है.

दर्दनाक हादसे में इंस्पेक्टर की मौत, एक पुलिसकर्मी घायल Image Credit:

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जेवर एयरपोर्ट के पास मांट विधायक राजेश चौधरी के काफिले की सुरक्षा में चल रही पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई. ट्रक रॉन्ग साइड से आ रही थी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि एस्कॉर्ट गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

इस दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कर गया. लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस दर्दनाक हादसे में वाहन में बैठे अन्य पुलिसकर्मी भी घायल हुए है, सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं, पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है.

सबसे आगे वाली गाड़ी को सामने से टक्कर मारी

जानकारी के अनुसार, विधायक राजेश चौधरी का काफिला जेवर एयरपोर्ट की ओर जा रहा था. जैसे ही काफिला एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास पहुंचा, तभी कथित तौर पर गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सबसे आगे चल रही पुलिस एस्कॉर्ट गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी. हादसे में घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जेवर के निजी अस्पताल में चल रहा है.

SI की ड्यूटी के दौरान मौत, पुलिस विभाग में शोक

डॉक्टर के मुताबिक, उनकी स्थिति खतरे से बाहर है. वहीं, सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह यादव की ड्यूटी के दौरान हुई मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है. घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटना का जायजा लिया. साथ ही हादसे के सभी पहलुओं की जांच को लेकर निर्देश दिए हैं.

ट्रक गलत दिशा में कैसे पहुंचा? चालक गिरफ्तार

थाना प्रभारी जेवर ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में कर लिया गया है. उनका कहना है कि ट्रक गलत दिशा में कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद संबंधित धाराओं में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Follow Us