30 कंपनियां, 1407 करोड़ का निवेश… यूपी में 2000 लोगों को मिलने वाला है रोजगार

योगी सरकार ने युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोले हैं. जल्द ही 30 कंपनियां उत्तर प्रदेश में 1407 करोड़ का निवेश करेंगी. इसे धरातल पर उतारने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. इससे वाराणसी, मेरठ समेत इन जिलों में युवाओं को रोजगार मिलेगा.

प्रतीकात्मक तस्वीर (AI Image) Image Credit:

यूपी के दो हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलने वाले हैं. उत्तर प्रदेश में जल्द ही 30 कंपनियां कुल 1407 करोड़ का निवेश करने जा रही है. मत्स्य क्षेत्र में ये निवेश प्रस्ताव मिले हैं, इसे धरातल पर उतारने के लिए मत्स्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. इससे वाराणसी, बाराबंकी, अमेठी समेत कई जनपदों में रोजगार के नए अवसर खुलेंगे.

योगी सरकार अब मत्स्य विकास से भी यूपी के युवाओं को रोजगार के अवसर देगी. मीन महोत्सव (27-28 फरवरी) में उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग को 1200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं. जबकि पिछले साल दिसंबर में हुए मत्स्य निवेश शिखर सम्मेलन में भी 207 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले थे. इससे 2000 से ज्यादा युवाओं को रोजगार मिल सकेगा.

आंध्र प्रदेश की कंपनी लगाएगी फिश प्रोसेसिंग प्लांट

मत्स्य विभाग के मुताबिक औरो सुंदरम फूड्स एंड फीड्स प्राइवेट लिमिटेड 300 करोड़ रुपये वाराणसी में निवेश करेगी. इसी तरह, प्रोबस स्मार्ट थिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड तथा नेक्सजेन कंपनियां 200-200 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी. दीपक नेक्सजेन फीड्स प्राइवेट लिमिटेड ने बाराबंकी में 100 करोड़ रुपये निवेश करने की इच्छा जताई है.

आंध्र प्रदेश की नेक्सजेन फीड्स प्राइवेट लिमिटेड में फिश प्रोसेसिंग प्लांट लगाएगी. कंपनी 200 करोड़ रुपये निवेश करने जा रही है. कंपनी के निदेशक दीपक श्रीनिवास ने बताया कि प्लांट में 150 से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा. यह प्लांट 2028 तक तैयार हो जाएगा. साथ ही कंपनी बाराबंकी में फिश फीड प्लांट लगाएगी. इससे 300 रोजगार के अवसर मिलेंगे.

पहली बार 1200 करोड़ निवेश, 5000 लोग आए साथ

प्रदेश में पहली यह बार है जब मीन महोत्सव में 1200 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव मिले हैं. मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पहली बार देश-प्रदेश के 5000 मत्स्य किसानों, उद्यमियों एवं वैज्ञानिकों को एक जगह एकत्र किया गया. पिछले साल 17-18 दिसंबर 2025 को भी 207 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले. इससे दो हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा.