अमेठी में दिनदहाड़े व्यापारी का अपहरण, देनी पड़ी 9 लाख फिरौती; UP पुलिस पर उठे सवाल

अमेठी में एक व्यापारी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया और ₹9 लाख से अधिक की फिरौती वसूली गई. यह घटना यूपी सरकार की जीरो टॉलरेंस क्राइम नीति पर गंभीर सवाल उठाती है, क्योंकि पुलिस 48 घंटे से अधिक समय तक कोई ठोस कार्रवाई करने में नाकाम रही.

अमेठी में व्यापारी का अपहरण, फिरौती भुगतान, Image Credit:

उत्तर प्रदेश के अमेठी में दिनदहाड़े व्यापारी के अपहरण और फिरौती की घटना ने जीरो टॉलरेंस नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अमेठी में एक व्यापारी को कोतवाली से चंद कदमों की दूरी से अपहरण कर लिया गया. उससे 9 लाख से अधिक रुपए की फिरौती तक लिए गए, लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी. 48 घंटे के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

पूरा मामला मुसाफिरखाना के हाईवे के पास का है. 10 फरवरी को भीखीपुर गांव के रहने वाले रमन अग्रहरि अपने छोटे लड़के को सुबह 9 बजे स्कूल छोड़ने गए थे. जब वह स्कूल से लौट रहे थे तो हाईवे के पास रास्ते में एक ढाबे के करीब कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया. तमंचे के बल पर हाथ-पैर बांधकर अपने साथ लेकर चले गए.

पीड़िता पत्नी ने ड्राइवर के हाथ से भिजवाया पैसा

बदमाशों ने रमन अग्रहरि को कई घंटों तक बांझ कर रका. इसके बाद बदमाशों के कहने पर रमन ने अपने पत्नी के पास फोन किया और कहा मुझे पैसे की जरूरत है और जल्द से जल्द इंतजाम करो और मैं ड्राइवर को भेज रहा हूं. लगातार पत्नी को फोन किया जाने लगा, आनन फानन में पत्नी ने घर में रखे 1 लाख 38 हजार रुपया अपने ड्राइवर से भिजवाया.

उसके बाद HDFC बैंक से निकाल कर 4 लाख 40 हजार और पीएनबी बैंक से 3 लाख 50 हजार रुपया निकालकर ड्राइवर के हाथ से भिजवा दिया, जिसके बाद किसी तरह रमन की जांच बची. किडनैपर्स ने रमन को बुरी तरह मारपीट कर अयोध्या के कुमारगंज के पास ले जाकर छोड़ दिया. जिसके बाद रमन ने अपने पिता को फोन कर आपबीती बताई.

48 घंटे से कार्रवाई नहीं, ASP बोले- कई टीम लगी है

वहीं, पीड़ित डायल 112 पर कॉल पर पुलिस को इसकी सूचना दी दी. 48 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पीड़ित की शिकायत तक नहीं दर्ज हुई, उलटे पुलिस पीड़ित को ही लगातार परेशान करने में जुटी हुई है. पीड़ित की पत्नी अर्चना देवी ने भी बताया कि हमने पुलिस में शिकायती पत्र दिया लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई.

पीड़ित के पिता राम चंदर ने बताया की हम अपने लड़के को अयोध्या लेने गए तो वह रोने लगा. उसने बताया की हमको धमकी दी गई है की पुलिस में शिकायत किए तो बहुत बुरा होगा. लेकिन फिर भी हमने पुलिस में शिकायत किया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई है. वहीं, ASP ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया की पुलिस की कई टीम लगी है, जल्द घटना खुलासा करेंगे.