दोस्ती के नाम पर धोखा, मुस्लिम सहेलियों ने नाबालिग छात्रा का भाई से कराया रेप, वीडियो बनाकर दी धमकी
बरेली से एक शर्मनाक मामला सामने आया है. यहां दो मुस्लिम लड़कियों पर अपने भाई से अपनी ही दोस्त का रेप कराने का आरोप लगा है. फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है. इसके अलावा मुख्य आरोपी अनस को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
यूपी के बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक हाईस्कूल की छात्रा के साथ उसकी दो मुस्लिम सहेलियों ने अपनी साजिश का शिकार बनाकर उसे जीवन का सबसे बड़ा दर्द दे दिया. दरअसल, छात्रा ने अपने दोनों मुस्लिम सहेलियों पर उनके भाई से रेप कराने का आरोप लगाया है.
नाबालिग छात्रा के भाई ने कहा कि उसकी बहन प्रवेश पत्र लेने के लिए स्कूल गई थी. लौटते समय मुस्लिम समुदाय की उसकी दो सहेलियां (जो सगी बहनें हैं) उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गईं. घर पहुंचने पर छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाया. इससे वह बेसुध हो गई. इसी हालत में सहेलियों ने अपने सगे भाई से छात्रा का दुष्कर्म कराया.
वीडियो बनाकर दी धमकी
हैवानियत की हदें पार करते हुए छात्रा की सहेलियों और उन दोनों के भाई ने इस घिनौनी करतूत का वीडियो बना लिया. होश आने पर छात्रा ने जब विरोध किया तो उसे अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी गई. पीड़िता के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन पर धर्म परिवर्तन करने के लिए भी लगातार दबाव बनाया गया.
धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप
पीड़िता के भाई ने बताया कि आरोपियों ने उसकी बहन से कहा कि हिंदू धर्म में कुछ भी नहीं रखा है. तुम मुस्लिम बन जाओ. इस दौरान आरोपी पक्ष वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा. घटना के बाद आरोपी छात्रा को उसके घर छोड़ भाग गए. परिजनों ने जब छात्रा की हालत देखी तो उनके होश उड़ गए.
पुलिस ने दर्ज किया पॉक्सो एक्ट में मुकदमा
मामले की गंभीरता को समझते हुए इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है. पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनस उसकी दो बहनों और माता-पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.
मुख्य आरोपी अनस गिरफ्तार
सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया है कि मुख्य आरोपी अनस को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है. पीड़ित पक्ष ने आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग की है. साथ ही परिवार को भी आरोपी पक्ष से जान का खतरा बताया है.
गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
इस घटना के बाद से इलाके में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी हुई है. एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है. पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है. आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.