लोनी एनकाउंटर: सलीम हमले का मुख्य आरोपी जीशान ढेर, 1 लाख का था इनामी; दो पुलिसकर्मी भी घायल

गाजियाबाद के लोनी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान सलीम पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी मारा गया. इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. मृतक पर 1 लाख का इनाम घोषित था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंची थी. एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा.

गाजियाबाद लोनी मुठभेड़: सलीम हमले का मुख्य आरोपी ढेर Image Credit:

गाजियाबाद में यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी रविवार देर शाम एनकाउंटर में ढेर हो गया. लोनी में पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी घायल हुआ, जिसने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. वहीं, उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश जारी है. इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

27 फरवरी की सुबह सलीम पर बाइक सवार दो बदमाशों ने धारदार हथियार से जानलेवा किय़ा था, जब वह अपने अली गार्डन स्थित दफ्तर में बैठे थे. बदमाश की तलाश में पुलिस ने टीमों का गठन किया था, उसपर 1 लाख का इनाम घोषित था. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंची थी. लेकिन बदमाश ने पुलिस को देर फायरिंग शुरू कर दी.

गाजियाबाद के खोड़ा में रह रहा था आरोपी जिशान

गाजियाबाद के लोनी इलाके में पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई. पुलिस ने चेकिंग के दौरान जब मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को रोकने का इशारा किया तो वे दूसरे दिशा में भगाने लगे, जब पीछा किया तो फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी जिशान को पुलिस की गोली लगी और वह घायल हो गया. जबकि उसका एक साथी फरार हो गया.

पुलिस के मुताबिक, जीशान को घायल अवस्था अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ ही देर बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक खोड़ा में रह रहा था और काफी समय से सलीम पर जानलेवा हमले की कोशिश में जुटा हुआ था. पुलिस ने खुफिया सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रेक कर आरोपियों तक पहुंची थी.

बाइक के नंबर प्लेट से जिशान तक पहुंची पुलिस

कमिश्नर गाजियाबाद रविंद्र गोड़ ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपियों के तलाश में जुटी थी. जब उन बदमाशों को ढूंढने का प्रयास किया तो पुलिस को सीसीटीवी में मोटरसाइकिल का नंबर मिला. यह जीशान के नाम पर थी. जीशान और उसका एक साथी सलीम पर जानलेवा हमला करने के बाद मौके से फरार होकर गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में पहुंच गए थे.

उन्होंने बताया कि मुखबिर के द्वारा लगातार पुलिस इनपुट मिल रही थी कि सलीम पर हमला करने के बाद हमलावर बदमाश लोनी में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंच सकते हैं. इस बीच पुलिस को चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर संदेह हुआ, जब रोकने का इशारा किया बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हुई, इसमें जिशान की मौत हो गई.