लखनऊ: किन्नर से शादी, फिर जेवर-नकदी लेकर हुआ फरार, आरोपी युवक समेत पांच पर FIR
लखनऊ में एक युवक द्वारा किन्नर से शादी कर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. आरोपी ने शादी कर विश्वास जीता और फिर लाखों के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गया. पीड़िता की तहरीर पर मदेयगंज थाने में आरोपी समेत परिवार के पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है.
लखनऊ के मदेयगंज इलाके में किन्नर से शादी कर उसके साथ धोखाधड़ी की गई. आरोपी युवक ने किन्नर से शादी की, कुछ दिन उसके साथ रहा. फिर विश्वास जीतने के बाद जेवर लेकर फरार हो गया. पीड़िता ने मदेयगंज थाने में आरोपी युवक और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दी है, पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच में जुट गई है.
पुलिस में दी गई तहरीर के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम मारुफ है, वह मेहंदी टोला, अलीगंज का रहने वाला है. उसने मदेयगंज की रहने वाली सानिया उर्फ शनी किन्नर से शादी कर धोखाधड़ी की है. सानिया का आरोप है कि मारूफ के पिता इश्तियाक अहमद, माता नुसरत, भाई शावेज और बहन सना के साथ अन्य घरवाले भी घटना में शामिल है.
तुमको धोखा दे रहा है, निकाह किसी और से किया
पीड़िता सानिया का आरोप है कि मारूफ ने उसके साथ शादी किया था और दोनों साथ ही रहते थे. वह जहां जाती थी वहां पर स्कूटी से छोड़ने जाता था. 21 जनवरी को सुबह उसे अचानक अज्ञात नम्बर से फोन आया मारूफ तुमको धोखा दे रहा है और निकाह किसी और से कर रखा है. वह जल्दी यहां से आउट आफ इंडिया जाने वाला है.
इसके बाद पीड़िता नेअपने मकान मालिक को फोन किया तो फोन स्विच आफ जा रहा था. जब दोपहर वह अपने घर पहुंची और दरवाजा खोलने बाद देखा अलमारी से सारा समान बाहर बिखरा पड़ा है. उसकी सोने की चैन, 2 लाख रुपये, कान के झाले, मंगलसूत्र और चांदी की पायल 250 ग्राम समेत कीमती सामान चोरी चुका है.
केस दर्ज, आरोपी युवक की तलाश में जुटी पुलिस
सानिया ने बताया कि आरोपी मारूफ पर पहले भी ऐसा ही कृत्य करने का आरोप है, जिसके बाद सुलह हुई थी और दोनों साथ फिर रहने लगे थे. आज फिर उसने दोबार वही कृत्य दोहरा दिया है. इस बार परिवार के अन्य सदस्यों पर भी मिलीभगत का आरोप है. जब सानिया ने आरोपी के परिवार से इस बारे में पूछा तो उसके साथ गाली गलौज और बदतमीजी की गई.
पीड़ित ने पुलिस से अपने लिए न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी मारुफ समेत परिवार के अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है. मदेयगंज थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 314 और 352 में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है.