मुरादाबाद में दिनदहाड़े रेप पीड़िता पर फायरिंग; बाइक से आए थे तीन शूटर, इलाके में दहशत

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवती पर दस राउंड गोलियां चलाई गईं. यह हमला कुख्यात गैंगस्टर ललित कौशिक के खिलाफ बलात्कार के मुकदमे के बाद किया गया. हमले में युवती, उसकी मां और भाई घायल हुए हैं. इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. रामगंगा घाट के पास बाइक सवार तीन शूटरों ने एक युवती पर ताबड़तोड़ 10 राउंड गोलियां चला दीं. बताया जा रहा है कि जिस युवती को निशाना बनाया गया, उसने दो साल पहले कुख्यात गैंगस्टर और मूढ़ापांडे ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था.

गैंगस्टर ललित कौशिक पर पहले से ही जिले के कई बड़े लोगों की हत्या में शामिल होने के आरोप हैं. वह इस समय जेल में बंद है. युवती द्वारा दर्ज कराए गए बलात्कार के मामले में कोर्ट का फैसला जल्द ही आने वाला था. लेकिन फैसले से पहले ही दिनदहाड़े इस हमले को अंजाम दिया गया. इस फायरिंग में युवती, उसकी मां और भाई को गोली लगी है. तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पीड़िता के पीठ में गोली का छर्रा लगा

हमले के वक्त युवती अपनी मां और भाई के साथ रिक्शा में सवार होकर कहीं जा रही थी. तभी रामगंगा घाट के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ने ओवरटेक करके रिक्शा रोका और उन पर अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. इस फायरिंग में युवती, उसकी मां  और भाई घायल हो गए हैं. घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. इस घटना में पीड़िता के पीठ में गोली का छर्रा लगा है.

कांग्रेस और सपा भाजपा पर हमलावर

दिनदहाड़े फायरिंग की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच में जुट गई है. वहीं, इस घटना की राजनीतिक पार्टियों ने भी निंदा की है. घटना को लेकर महै और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.

Follow Us