‘स्वतंत्र बने बंधक’, महोबा की घटना पर अखिलेश यादव का तंज, कहा- ये तो केवल सैम्पल है
महोबा में पानी संकट के मुद्दे पर बीजेपी विधायक ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रास्ते में रोका दिया. इस दौरान दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. इसपर अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि 'डबल इंजन' ही नहीं डिब्बे भी आपस में टकरा रहे हैं.
महोबा जिल में बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत अपने क्षेत्र की बदहाल सड़कों और पीनी की समस्या को लेकर नाराज चल रहे हैं. इस बीच शुक्रवार को उन्होंने कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रास्ते में रोक दिया गया. इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक नोकझोंक देखने के मिला. वहीं, अब इसपर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कटाक्ष किया है.
कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने महोबा की घटना पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने अधूरे कार्यों को लेकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को बंधक बनाया. हमने तो पहले ही कहा था कि बीजेपी के ‘डबल इंजन’ ही नहीं डिब्बे भी आपस में टकरा रहे हैं. अखिलेश यादव ने कहा, ‘भाजपा की सत्ता पटरी से उतर गई है.’
जनता के गुस्से से बचने के लिए कर रहे दोषारोपण
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक्स पोस्ट के जरीए इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उनहोंने कैप्शन में लिखा, ‘महा समाचार : स्वतंत्र बने बंधक! साथ ही कहा कि पैसे कमाने और ज़मीन क़ब्ज़ाने में लगे भाजपा के मंत्री हों या विधायक, इनमें से कोई भी जनता या विकास का काम नहीं कर रहे हैं. इसीलिए जनता के गुस्से से बचने के लिए दोषारोपण कर रहे हैं.
उन्होंने लिखा, ‘बीजेपी के ही विधायक द्वारा, अपनी ही भाजपा सरकार के मंत्री को बंधक बनाना दर्शाता है कि बीजेपी सरकार के विधायक अब अगले चुनाव में हारनेवाले हैं. वैसे ये न सोचा जाए कि ये इन दोनों के बीच की ही लड़ाई है, दरअसल ये तो केवल नमूना है, हर विधानसभा क्षेत्र में यही हाल है. इस बार बीजेपी को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिलेंगे,’
महोबा में आमने-सामने क्यों हो गए मंत्री और विधायक?
दरअसल, चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत (गुड्डू राजपूत) क्षेत्र की बदहाल सड़कों और जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों पर नाराज थे. इस बीच उन्होंने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के काफिले को रोककर विरोध जताया. इस दौरान दोनों में काफी देर तक बहस हुई. दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए. प्रशासन ने आकर मोर्चा संभाला.
इसके बाद मंत्री ने विधायक को अपनी गाड़ी में बैठाकर डीएम कार्यालय ले गए. जहां सभी प्रधानों के साथ बैठक हुई और मंत्री ने 20 दिनों में समस्या निपटाने का भरोसा दिया. बैठक के बाद विधायक ने बताया कि पीएम मोदी की हर घर जल योजना है और उसको धरातल तक पहुचाने के लिए यह सब करना पड़ा. पिछले छह वर्षो से सड़के खुदी पड़ी है.