अकबरूद्दीन की ‘मिस्टर योगी’ वाले बयान पर राजभर बोले- रोंवा नहीं टेढ़ा कर पाएंगे ओवैसी

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अकबरुद्दीन ओवैसी के सीएम योगी को दिए 'चैलेंज' पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ओवैसी योगी आदित्यनाथ का रोंवा भी टेढ़ा नहीं कर पाएंगे. उन्होंने ओवैसी को अनपढ़ बताते हुए सलाह दी कि वे अपनी कम्युनिटी को शिक्षा, रोजगार और समाज में हिस्सेदारी के प्रति जागरूक करें, न कि हवा में तीर चलाएं. राजभर ने 'हम 2 हमारे 24' बयान और अखिलेश यादव पर भी टिप्पणी की.

मंत्री ओमप्रकाश राजभर Image Credit:

AIMIM के नेता और हैदराबाद सांसद असुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी के सीएम योगी को चैलेंज की मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने हवा निकाल दी है. मंत्री राजभर ने उलटा उन्हीं से पूछ लिया है कि यूपी आकर क्या उखाड़ लोगे. उन्होंने कहा कि ओवैसी योगी जी का रोंवा भी टेढ़ा नहीं कर पाएंगे. एक निजी समाचार चैनल के साथ बात करते हुए उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अकबरुद्दीन ओवैसी को अनपढ़ बताया. कहा कि वो पढ़े लिखे होते तो ऐसी बात ही नहीं करते.

अकबरुद्दीन ओवैसी के महाराजा सुहेलदेव पर टिप्पणी के जवाब में मंत्री राजभर ने कहा कि उन्हें आइने अकबरी पढ़ना चाहिए. गजेटियर पढ़ना चाहिए. यदि वो पढ़े लिखे होते तो उन्हें महाराजा सुहेलदेव के बारे में पता होता. उन्होंने अकबरुद्दीन ओवैसी को सलाह देते हुए कहा कि यहां योगी जी को ना समझाओ. समझाना है तो अपनी कम्यूनिटी को समझाओ. उन्हें शिक्षा के प्रति, रोजगार के प्रति, समाज में हिस्सेदारी के प्रति जागरूक करो.

अवैसी को दी ये सलाह

मंत्री राजभर ने अकबरुद्दीन ओवैसी और इसी तरह के अन्य नेताओं को भी सलाह दी. कहा कि केवल हवा में तीर मारने से कुछ नहीं होगा. वो क्या हमें चैलेंज करेंगे, हम उन्हें चैलेंज कर रहे हैं. राजभर ने कहा कि हम एनडीए के लोग पूरी तरह से तैयार हैं. किसी की कुबत नहीं है कि हमसे मुकाबला कर सके. उन्होंने एक बार फिर अकबरुद्दीन ओवैसी को सलाह देते हुए कहा कि लड़ना है तो अपने समाज के लिए लड़ो, अपनी कम्यूनिटी में शिक्षा और रोजगार के लिए लड़ो, अपनी बेहतरी के लिए लड़ो.

हम 2 हमारे 24 पर भी बोले

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में अवैसी की पार्टी AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के बयान पर भी ओमप्रकाश राजभर ने टिप्पणी की. कहा कि एक साल में ही चुनाव होने हैं. ऐसे में इसी एक साल में वो कैसे 12 बच्चे भी पैदा कर लेंगे और चुनाव में वोट देने लायक भी बना लेंगे. उन्होंने कहा कि दूसरों को सलाह देने से पहले शौकत अली पहले खुद 12 बच्चे पैदा करके तो दिखाएं. इसी क्रम में मंत्री राजभर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर भी हमला किया. उनके नोएडा जाने पर कहा कि वो वहां जा रहे है, जहां से उनका विनाश होना है.