ट्रेन देखते ही खो बैठता है आपा, 4 महीने में 2 बार किया पथराव; हैरान कर देगा खुलासा

13 जून से कानपुर से दिल्ली जा रही शाताब्दी एक्सप्रेस पर अलीगढ़ के पास पथराव को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले में पुलिस ने तालिब नाम के युवक को पकड़ा है. तालिब ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता ट्रेन से कटकर मरे थे. ऐसे में ट्रेन देखते ही वह आपा खो बैठता है, उसपर पथराव कर देता है. वह ट्रेनों पर हमले को लेकर 7 महीने में तीसरी बार जेल जा रहा है.

शाताब्दी पर पथराव का आरोपी तालिब Image Credit:

कानपुर से तालिब नाम के एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उस पर शनिवार यानी 13 जून को कानपुर से नई दिल्ली जा रही शाताब्दी एक्सप्रेस पर अलीगढ़ के मालगोदाम के पास पथराव करने का आरोप है. अब इस मामले में पुलिस ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक 7 महीने में यह तीसरी बार है, जब आरोपी ट्रेनों पर हमले को लेकर जेल की हवा खा रहा है.

वंदे भारत पर भी कर चुका है पथराव

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने तकरीबन साढ़े तीन महीने पहले भी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर चलाए थे. तब भी पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेजा था. वह एक महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है. फिर से ये हरकत कर दी और सलाखों के पीछे पहुंच गया.

ट्रैक पर सिलेंडर रखने के मामले में हुआ था गिरफ्तार

16 नवंबर 2025 की सुबह मालगोदाम के पास दिल्ली-हावड़ा ट्रैक के किनारे सिलेंडर मिला था. इस मामले में भी पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी तालिब को गिरफ्तार किया था. तब आरोपी ने कहा था कि उसने एक ट्रक से सिलेंडर चोरी किया था. इस दौरान रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था, तो दो अचानक से दोनों ट्रैक पर ट्रेन आ गई. ऐसे में खुद को बचाने की हड़बड़ी में सिलेंडर हाथ से छूटकर ट्रैक पर गिर गया था. इस मामले में तालिब एक महीने में ही जेल से बाहर आ गया.

पिता की ट्रेन से कटकर हुई थी मौत

अब तालिब ने ट्रेन पर पथराव करने की जो कहानी पुलिस को बताई है, वह और भी हैरान करने वाली है. पुलिस पूछताछ में तालिब ने बताया कि उसके पिता की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी. ऐसे में वह जब भी किसी ट्रेन को देखता है तो आपा को बैठता है. इसी चक्कर में उसने ट्रेनों पर पत्थर फेंककर हमले किए.

आरोपी को जेल भेजा गया

फिलहाल, आरोपी तालिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. इंस्पेक्टर आरपीएफ अजीत तिवारी ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. ट्रेन देखकर उससे रहा नहीं गया और उसने उस पर पथराव कर दिया. रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया.

Follow Us