चेयरमैन की गाड़ी पर फायरिंग की सूचना से पुलिस के फूल गए हाथ-पांव, अब घटना निकली फर्जी

मंगलवार यानी 14 अप्रैल को डायल 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर दावा किया कि अकबरपुर नगर पालिका के चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा की गाड़ी पर 4 से 5 युवकों ने फायरिंग की है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची.पुलिस जांच में यह घटना फर्जी निकली.

अकबरपुर नगर पालिका के चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा Image Credit:

अकबरपुर नगर पालिका के चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा की गाड़ी पर फायरिंग की सूचना ने हड़कंप मचा दिया था. लेकिन अब पुलिस जांच में यह मामला फर्जी निकला.अब पुलिस फर्जी कॉल करने वाले की तलाश में जुटी हुई है. इसलिए जिस नंबर से कॉल आया था, उसे ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक जल्द ही फर्जी कॉल करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया.

मंगलवार यानी 14 अप्रैल को डायल 112 पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर दावा किया कि अकबरपुर नगर पालिका के चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा की गाड़ी पर 4 से 5 युवकों ने फायरिंग की है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची.हालांकि, मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस को ऐसा कोई भी घटना स्थल या सबूत नहीं मिला.

चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा खुद आए सामने

वहीं चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा खुद सामने आए और लोगों को भरोसा दिलाया कि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं. उन्होंने जनता से अपील की कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें.सीओ अकबरपुर नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि 14 अप्रैल को मिली यह सूचना पूरी तरह भ्रामक और असत्य है.

कॉल करने वाले का मोबाइल स्विच ऑफ मिला

कॉल आने के बाद जब पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंची तो हैरान रह गई. कॉल के जरिए जो कुछ बताया गया था, ऐसी कोई घटना नहीं हुई थी. पुलिस ने कॉल करने वाले से जब संपर्क करने की दोबारा कोशिश की तो उसका मोबाइल ऑफ मिला. इससे पुलिस के मामला संदिग्ध लगा.

शहर का माहौल बिगाड़ने की हो सकती है साजिश

पुलिस के मुताबिक झूठी कॉल करने वालों के पीछे कोई शरारती तत्व हो सकता है. शहर में तनाव पैदा करने की किसी की साजिश हो सकती है. फिलहाल, पुलिस हर संभावित एंगल पर जांच कर रही है. कॉल करने वालों को ट्रेस करने में लगी हुई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(अंबेडकरनगर से अमित मौर्या की रिपोर्ट)

Follow Us