बकरी को बचाने के लिए भेड़िए से भिड़ गई महिला, 10 मिनट चला युद्ध; फिर जो हुआ…

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक महिला ने अपनी बकरी को आदमखोर तेंदुए से बचाने के लिए 10 मिनट तक जानलेवा संघर्ष किया. सोमवार की रात में तेंदुए ने महिला के घर में घुसकर बकरी पर हमला किया था. यह देखकर महिला निहत्थे ही उससे भिड़ गई थी. इस बहादुरी भरे युद्ध में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, लेकिन तेंदुए को भगाने में सफल रही.

बहराइच में भेड़िए से लड़ी महिला Image Credit:

उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़िए की दहशत बदस्तूर कायम है. सोमवार की रात यह आदमखोर कतर्निया घाट रेंज के सदर बीट क्षेत्र के कुरकुरी कुंआ गांव में घुस आया. यहां इस भेड़िए ने एक घर में घुसकर बकरी के बच्चे को दबोच लिया. पास में सो रही महिला को जब बकरी के मिमियाने की आवाज सुनाई दी तो वह उठी और निहत्थे ही भेड़िए से भिड़ गई. इस महिला का भेड़िए से करीब 10 मिनट तक युद्ध हुआ. इस दौरान महिला बुरी तरह जख्मी तो हो गई, लेकिन भेड़िए को भी घायल कर दिया.

थोड़ी ही देर बाद ऐसी स्थिति बन गई कि भेड़िए को वहां से भागना पड़ा. बाद में जानकारी होने पर घर वालों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक इस गांव में रहने वाले ध्रुव निषाद का परिवार सोमवार की रात खाना खाकर सोया था. रात में करीब एक बजे अचानक से आंगन में बंधी बकरी मिमियाने लगी. आवाज सुनकर ध्रुव की पत्नी की आंख खुल गई. देखा तो एक भेड़िए ने बकरी को दबोच रखा है.

खूब लड़ी महिला

यह देखकर महिला ने शोर मचाया और दौड़कर बकरी को बचाने का प्रयास किया. इस दौरान भेड़िए ने बकरी को तो छोड़ दिया, लेकिन महिला के ऊपर झपट पड़ा. इसके बाद महिला ने निहत्थे ही भेड़िए से करीब 10 मिनट तक संघर्ष किया. इतने में शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी भी आ गए. भीड़ देखकर भेड़िया महिला को छोड़ कर दीवार फांदकर जंगल की ओर भाग गया.इस घटना में महिला के सिर और पेट समेत शरीर के अलग अलग हिस्सों में गहरे जख्म बन गए है.

वन विभाग की टीम पहुंची

आनन फानन में महिला को सुजौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी मिहींपुरवा रेफर कर गया है. डॉक्टरों के मुताबिक गंभीर रूप से घायल महिला की हालत स्थिर है. उधर, सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पगमार्क से आदमखोर भेड़िए की पहचान की है. इसी के साथ वन विभाग की टीम ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है. रेंजर आशीष गौड़ के मुताबिक गांव वालों को भी भेड़िए को लेकर अलर्ट रहने को कहा गया है.

Follow Us