मायके से नहीं आ रही थी पत्नी, सदमे में पति ने खा लिया जहर; मौत से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां पत्नी के मायके से वापस आने से इनकार करने पर एक पति ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था क्योंकि पत्नी को गांव का माहौल पसंद नहीं था. परिवार के लाख समझाने के बाद भी पत्नी नहीं मानी, जिससे आहत होकर पति ने यह कदम उठाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां मायके गई पत्नी के वापस लौटने से मना करने पर पति ने सुसाइड कर लिया. घटना बिजनौर के इनामपुरा गांव का है. मृत युवक की पहचान इस गांव में रहने वाले अरविन्द के रूप में हुई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक अरविंद की शादी 15 महीने पहले बिजनौर के घेर रामबाग की रहने वाली युवती प्रीति के साथ हुई थी. दोनों की एक बेटी भी हुई जो अब तीन महीने की है. पुलिस की जांच में पता चला है कि शहर की रहने वाली प्रीति को गांव का माहौल पसंद नहीं आया. इसकी वजह से अरविंद और प्रीति के बीच तनाव रहने लगा. इनके बीच का मनमुटाव इतना बढ गया कि प्रीति गुस्से में दो महीने पहले मायके चली गई.

समझाने पर भी नहीं मानी पत्नी

इसके बाद अरविंद और उसके परिवार वालों ने बिजनौर आ कर प्रीति और उसके परिवार वालों को खूब समझाया. मान-मनौवल किया किया, लेकिन प्रीति अरविंद के साथ ससुराल वापस लौटने से साफ इनकार कर दिया. मंगलवार 24 मार्च को भी अरविंद अपने रिश्तेदारों के साथ प्रीति के घर पहुंचा और उसे घर लौटने के लिए मनुहार की, लेकिन प्रीति ने अरविंद और उसके परिवार वालों की कमियां गिनाते हुए लौटने से इनकार कर दिया.

पुलिस केस की दी धमकी

परिजनों के मुताबिक बार बार दबाव बनाने पर प्रीति ने अरविंद और उसके घर वालों को धमकी भी दी. कहा कि उसे ज्यादा परेशान किया तो वह पुलिस केस कर देगी. पत्नी द्वारा इस प्रकार दुत्कारे जाने से नाराज अरविंद का दिल टूट गया. इस सदमे में उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया. परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उेस मृत घोषित कर दिया. अरविंद के पिता मदन सिंह ने कहा कि पारिवारिक कलह की वजह से उसके बेटे की मौत हुई है. उन्होंने ससुराल वालों पर बेटे को जहर देने का आरोप लगाया.

Follow Us