अवैध संबंधों को विरोध कर रहा था पति, पत्नी ने सोते-सोते घोंट दिया गला

बुलंदशहर में पत्नी ने पति को कथित अवैध संबंधों का विरोध करने पर गला घोंटकर मार डाला. पति कृष्ण कुमार पत्नी प्रीति के फोन पर लंबी बातचीत का विरोध करता था. आरोपी पत्नी ने पति की संपत्ति बेचकर प्रेमी संग फरार होने की भी योजना बनाई थी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

वारदात के बाद घर में पसरा मातम Image Credit:

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक चौंका देने वाली वारदात हुई है. यहां एक महिला ने खुद अपने ही हाथों अपने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी है. वारदात बुलंदशहर की नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बेहलीमपुरा की है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृत पति का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. इसमें आरोपी पत्नी ने अपने पति को लेकर कई हैरतंगेज खुलासे किए है.

फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक वारदात के समय घर पर आरोपी पत्नी का पति पति और उसकी 8 वर्ष की बेटी मानसी थे. मृतक की मां अंगूरी देवी ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उनकी तीन बेटियां और एक बेटा कृष्ण कुमार था. कृष्ण कुमार की 16 साल पहले खानपुर थाना क्षेत्र के गांव थोना निवासी प्रीति से शादी हुई थी. वह गांव में ही रहकर खेती किसानी का काम करता था.

अवैध संबंध का आरोप

मृतक की मां के मुताबिक उनकी बहू प्रीति फोन पर किसी युवक से लंबी बातें किया करती थी. इसको लेकर कृष्ण कुमार को संदेह था कि उस युवक से प्रीति के अवैध संबंध हैं. इस शक की वजह से वह पत्नी की हरकतों का विरोध करता था. इस बात को लेकर इन पति-पत्नी में अक्सर झगड़े भी होते थे. बताया जा रहा है कि प्रीति ने कई बार अपने पति कृष्ण कुमार के साथ मारपीट भी कर चकी थी.

सोमवार की रात ले ली जान

अंगूरी देवी ने बताया कि सोमवार की रात करीब 11:00 बजे घर में अचानक शोर होने पर वह मौके पर पहुंची, देखा तो उनका बेटा बेहोश पड़ा था. उन्होंने बेटे को उठाने की खूब कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. बहू से पूछा तो उसने बताया कि दोनों में झगड़ा हुआ था. इसके बाद उन्होंने गांव के ही एक डॉक्टर को बुलवाया तो पता चला कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है.

प्रापर्टी बेचकर फरार होना चाहती थी बहू

मृतक के भांजे प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उनकी मामी प्रीति मामा की पूरी संपत्ति बेचकर अपने प्रेमी के साथ फरार होना चाहती थी. कुछ दिन पहले ही उसने मामा का एक 35 लाख रुपए का प्लाट बेच भी दिया था. इसके अलावा वह घर में बंधी तीन भैंसों को भी बेच चुकी है. बुलंदशहर सीओ प्रखर पांडे के मुताबिक पुलिस हर संभावित एंगल से मामले की जांच कर रही है.

Follow Us