चाचा गुजरात में छान रहा था जलेबी, भतीजे ने चाची संग कर दिया कांड; थाने में पीड़िता ने बयां किया दर्द

इटावा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति के गुजरात में होने का फायदा उठाकर रिश्ते के भतीजे ने चाची के साथ दुष्कर्म किया. यह वारदात बलरई थाना क्षेत्र में हुई. घटना का CCTV फुटेज वायरल होने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जिससे महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

इटावा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक रोजी रोटी के लिए गुजरात गया तो उसके भतीजे ने मौका देखकर चाची संग हैवानियत को अंजाम दिया. विरोध करने पर आरोपी ने चाची को जान से मारने की धमकी दी. यह वारदात अटावा के बलरई थाना क्षेत्र के एक गांव की है. पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर गांव में लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है. 28 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उसका पति गुजरात में रहकर हलवाई का काम करता है. ऐसे वह अपने पांच साल के बेटे और तीन साल की बेटी के साथ गांव में रहती है. पीड़िता ने बताया कि घर में अकेली देख उसके रिश्ते के भतीजे मिथुन कुमार की नीयत खराब हो गई. वह महिला पर बुरी नजर रखने लगा.

देर रात घर में घुसा आरोपी

पीड़ित महिला ने बताया कि वारदात की रात वह अपने बच्चों के साथ अपने घर में सो रही थी. इसी दौरान आरोपी जबरन घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने विरोध किया तो आरोपी धमकाकर उसे चुप करा दिया. अगले दिन पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों और पड़ोसियों को दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वायरल हुआ सीसीटीवी फुटेज

घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल होने की बाद गांव में हड़कंप मच गया है. घटना को लेकर लोगों के बीच नाराजगी और चर्चा का माहौल बना हुआ है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इस वीडियो को जांच में शामिल कर लिया है. इस घटना के बाद महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि रिश्तों के भीतर ही इस तरह की घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंता का विषय हैं.

Follow Us