तंत्र-मंत्र का पाखंड: मासूम लड़की को चोटी से पकड़ जमीन पर पटका, गले पर रगड़ा बांका, Video हुआ वायरल
हरदोई में बांके वाले बाबा नाम के एक शख्स के द्वारा तंत्र और मंत्र के नाम एक मासूम लड़की की बर्बरता से पिटाई करने का मामला सामने आया. उसकी चोटी पकड़कर उसे जमीन पर पटका गया. उसके गालों पर थप्पड़ों की बरसात की गई. फिर धारदार बांके को उसकी गर्दन पर रगड़ा गया.
तंत्र-मंत्र और पाखंड के नाम पर भोले भाले लोगों को ठगने और प्रताड़ित करने का सिलसिला लगातार जारी है. इससे जुड़ा एक वीडियो हरदोई से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें एक शख्स मासूम किशोरी की चोटी पड़कर उसकी जबरदस्त तरीके की पिटाई कर रहा है. फिर एक धारदार बांका मासूम किशोरी की गर्दन पर रगड़ रहा है. इसके चलते लड़की बुरी तरह से घायल हो गई. इस शख्स के शिष्य उसे बांके वाले बाबा नाम संबोधित करते हैं.
फिलहाल, घायल किशोरी के परिजनों ने थाने में बांके वाले बाबा के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोक पाखंडी बाबा पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि ऐसे शख्स को किसी भी कीमत पर बख्शना नहीं चाहिए.
डरा देने वाला है वीडियो
वायरल वीडियो डरा देने वाला है. इसमें बांके वाले बाबा नाम के एक शख्स के द्वारा एक मासूम लड़की की बर्बरता से पिटाई की जा रही है. उसकी चोटी पकड़कर उसे जमीन पर पटका जा रहा है. उसके गालों पर थप्पड़ों की बरसात की जा रही है. फिर धारदार बांके को उसकी गर्दन पर रगड़ा जा रहा है. मासूम एकदम सदमे में है. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने क्या कहा?
पीड़ित परिजनों ने पुलिस को बताया है कि तंत्र-मंत्र झाड़-फूक के नाम पर बेटी से बाबा और उसके बेटों ने पिटाई की है. गले पर बांका रगड़ा है. बच्ची बहुत बुरी स्थिति में है. इस मामले को लेकर क्षेत्राधिकारी आलोक राज नारायण ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के संबंध में थाना पचदेवरा में पूर्व में पीड़ित पक्ष के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी व उसके पुत्रों के विरुद्ध मामला पंजीकृत करके आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.