पश्चिम में हल्की तो पूर्वांचल में झमाझम, 40 जिलों में आज भारी बारिश; देखें IMD का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, IMD ने आज 40 जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. पूर्वांचल में 15 जुलाई तक और पश्चिमी यूपी में 17 जुलाई तक रोज बारिश की संभावना है. इस बारिश से गर्मी से राहत मिली है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में उमस बढ़ी है. हालात को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

उत्तर प्रदेश में मानसून रफ्तार पकड़ चुका है. पूरे प्रदेश में कहीं लगातार तो कहीं रूक-रूकक बारिश का दौर जारी है. इसी क्रम में भारतीय मौसम विभाग ने आज रविवार को प्रदेश के 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र से जारी ताजा बुलेटिन के मुताबिक कई जिलों में बारिश के साथ 40 किमी से भी अधिक गति से आंधी भी चल सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वांचल 12 से 15 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान पूर्वांचल के कुछ जिलों में छिटपुट बारिश की भी संभावना है. वहीं पश्चिमी यूपी के ज्यादातर जिलों में 11 से 17 जुलाई तक हल्‍की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के इस हिस्से में कहीं कहीं भारी बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने के लिए एडवाइजरी जारी की है.

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के मुताबिक बीते 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश हुई है. अब अगले 24 घंटों में फिर आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज शाहजहांपुर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अंबेडकरनगर, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, अयोध्‍या, सुल्‍तानपुर आदि जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

इसी प्रकार बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्‍ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्‍ती, संत कबीरनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र आदि जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है.

गर्मी से मिली राहत

उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में बीते 24 घंटे से हो रही बारिश, वहीं बाकी हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने की वजह से तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट आई है. इससे प्रदेश वासियों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई है. हालांकि कुछ इलाकों में उमस बढ़ जाने से लोगों को काफी परेशानी भी हुई है.

Follow Us