एडिटेड फोटो, नाकाम साजिश… BJP नेता ने पोस्ट की MP प्रिया सरोज की आपत्तिजनक तस्वीरें, सांसद ने दर्ज कराया FIR

सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को लेकर बीजेपी नेता पर FIR दर्ज हुई है. सांसद ने इसे अपनी छवि धूमिल करने की नाकाम साजिश बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि जानबूझकर उन्हें निशाना बनाया गया और उनके मंगेतर रिंकू सिंह के साथ मॉर्फ्ड तस्वीरें बनाई गईं. जौनपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

सांसद प्रिया सरोज Image Credit:

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मछलीशहर लोकसभा सीट से सपा सांसद प्रिया सरोज की आपत्तिजनक तस्वीर सामने आई है. यह तस्वीर बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया है. दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर AI जेनरेटेड है. इस संबंध में सांसद प्रिया सरोज ने ना केवल कड़ी प्रतिक्रिया दी है, बल्कि उनकी शिकायत पर जौनपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. सांसद प्रिया सरोज का आरोप है कि उनकी फोटो मंगेतर क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ AI से बनाकर उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से पोस्ट किया गया है.

एफआईआर दर्ज कराने के बाद सांसद प्रिया सरोज ने अपने फेसबुक पेज पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि “नकली तस्वीर, नाकाम साजिश”, “भाजपा फिर से नाकाम”. इसी के साथ उन्होंने ना केवल बीजेपी नेता, बल्कि पूरी बीजेपी पर करारा हमला किया है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. बुधवार को जौनपुर के साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर सांसद प्रिया सरोज ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए दो आरोपियों द्वारा उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल करने की कोशिश की गई है.

जानबूझकर बनाया निशाना

सपा सांसद ने कहा कि बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया है. चूंकि वह संसद सदस्य हैं. साथ महिला हैं, इसलिए बीजेपी के लोगों ने उन्हें बदनाम करने की सोची समझी साजिश के तहत उनकी तस्वीरों को एडिट कर के पोस्ट किया है. कहा कि उनके चरित्र और आचरण पर सीधा आघात करने की कोशिश की गई है. सपा सांसद ने पोस्ट के url और स्क्रीनशॉट के साथ साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी है. वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

क्या है मामला?

जानकारी के मुताबिक जौनपुर में बीजेपी के जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह और एड. विशाल सिंह द्वारा अपनी आईडी से सांसद प्रिया सरोज और उनके मंगेतर क्रिकेटर रिंकू सिंह के साथ AI से नकली, झूठी और कृत्रिम मॉर्फ्ड व आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट की थी. इन तस्वीरों के साथ ही आरोपियों ने सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी भी की थी. जानकारी होने पर सांसद ने भी इस पोस्ट का खंन किया और पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है.

Follow Us