मासूम ने मां के साथ गंदी हरकत करते देख लिया, तो बॉयफ्रेंड ने 12 साल के बेटे को मार डाला

कुशीनगर के गोपालपुर बिरैचा गांव से गुरुवार यानी 27 मार्च को 12 साल का मासूम गायब हो गया था. परिवार की सूचना पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. उसकी लाश शनिवार देवरिया देहात गांव के पास झाड़ियों में मिली. अब पुलिस ने इस मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि बच्चे की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी मां के प्रेमी ने अपनी करतूतें छिपाने के लिए की.

कुशीनगर में 12 साल के बच्चे की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा Image Credit:

कुशीनगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 12 साल के मासूम की हत्या उसके ही प्रेमी ने कर दी. फिर, वह पूछताछ में पुलिस को बरगलाने की कोशिश करता रहा, लेकिन अपने ही दिए जवाबों में वह उलझ गया. पुलिस पूछताछ में आरोपी डब्लू गोंड ने खुलासा किया कि वह बच्चे की मां का प्रेमी है. बच्चे ने उसे अपनी मां के साथ आपत्तिजनक अवस्था देख लिया था. फिर अपने मामा से इस बारे में बताने की धमकी देने लगा. इसलिए उसने उसे मौत के घात उतार दिया.

2 दिन पहले अचानक गायब हो गया था बच्चा

पुलिस के मुताबिक मृतक मासूम कुसुम्हा टोला, कतरवन थाना रामकोला का रहने वाला था. वो अपनी मां रीना देवी के साथ गोपालपुर बिरैचा में मामा आदित्य यादव के घर रहता था. बच्चा गुरुवार को अचानक गायब हो गया था. शनिवार को पुलिस को उसकी लाश देवरिया देहात गांव के पास झाड़ियों में मिली. लाश की स्थिति देख पुलिस ने हत्या की आशंका जताई और करीबी लोगों से पूछताछ करना शुरू कर दिया. इसी दौरान पुलिस को बच्चे की मां के प्रेमी डब्लू गोंड पर शक हो गया.

मामा का करतूत बताने की दी धमकी तो मार डाला

पुलिस ने जब उससे पूछताछ करना शुरू किया तो आरोपी ने सही जवाब नहीं दिया. लेकिन फिर खुद अपने ही दिए जवाबों में उलझ गया. पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी डब्लू गोंड ने बताया कि 12 वर्षीय राजवीर ने अपनी मां के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. उसे मनाने के लिए उसने उसे कई लालच भी दिए. लेकिन बच्चा नहीं माना और अपने मामा को सारी बात बताने की धमकी देने लगा. ऐसे में उसने राजवीर को ठिकाने लगाने का फैसला कर लिया.

पुलिस ने क्या कहा?

जब मृतक की मां ने मासूम राजवीर को कपड़े लाने के लिए बाजार भेजा. इसी बीच आरोपी ने उसे अपनी बाइक पर बिठा लिया. फिर सुनसान जगह ले जाकर गमछे से उसका गला घोंट दिया. इस मामले में कोतवाल संजय कुमार दूबे ने बताया कि बालक की तलाश के दौरान संदेह के आधार पर गोपालपुर बिरैचा निवासी डब्लू गोंड पुत्र रामा को हिरासत में लिया गया था. उससे पूछताछ की गई. उसने बातों के घुमाने की कोशिश की लेकिन कड़ाई से सवाल पूछवे पर बिखर गया और अपना जुर्म कबूल कर लिया.

Follow Us

Latest Stories