जिस मां ने दिया आंचल की छांव, उसी ने जिगर के 2 टुकड़ों को क्यों पिलाया जहर? हैरान कर देगी वजह

मां, जिसे ममता की मूरत कहा जाता है, जिसने बच्चों के हर दर्द को अपने आंचल में छिपा लेती है. लेकिन, मुजफ्फरनगर से आई एक खबर ने इस भरोसे को झकझोर कर रख दिया. यहां एक मां ने ममता की सारी सीमाएं तोड़ते हुए अपने ही दो मासूम बच्चों की हत्या कर दी. आखिर एक मां ने ऐसा क्यों किया?

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

मां बच्चों का वो सुरक्षा कवच है जिसका शायद ही दुनिया में कोई मुकाबला कर सके. ऐसा मानने के साथ-साथ देखा भी जाता है कि मां के रहते बच्चों को किसी तरह की मुश्किल नहीं होती है. लेकिन, मुजफ्फरनगर से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मां अपने बॉयफ्रेंड के साथ भागने के लिए अपने ही दो बच्चों की हत्या कर दी. आरोपी मां जिसका नाम मुस्कान है वो भोपा थाना के रुड़काली गांव की रहने वाली है.

उसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही दो बच्चों को जहर दे दिया. मुस्कान के दोनों बच्चों की मौत हो गई. मुस्कान के बेटे की उम्र 5 साल और बेटी की उम्र महज 1 साल थी. बच्चे अपनी मां के साथ ही सो रहे थे, लेकिन उन मासूमों को कहां पता था कि मां ही उनकी जान की दुश्मन बन बैठेगी. मुस्कान ने जांच में हत्या करने की बात मानी है.

पति ने चंडीगढ़ से किया था फोन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी मुस्कान ने बताया कि पति ने चंडीगढ़ से फोन करके पूछा कि बच्चे कैसे हैं. पति ने उन्हें जगाने की भी कोशिश की. लेकिन, दोनों ने बच्चे नहीं उठे. जब उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया. अब सवाल ये था कि आखिर इन बच्चों की मौत हुई कैसे. बच्चों को चोट भी नहीं लगी थी, न ही किसी तरह का उनके शरीर पर कोई घाव के निशान थे.

ऐसे में पुलिस को उसकी मां पर शक हुआ. तो उन्होंने पूछताछ की. पूछताछ में मुस्कान ने बताया कि उसने ही अपने बच्चों को मार डाला. मुस्कान ने जुर्म में कबूल करते समय बताया कि वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी. जुनैद के साथ भागने में बच्चे बाधा बन रहे थे. इसलिए उसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.

Follow Us