यूपी में आज फिर बरसेंगे बादल, ठंड हवाओं के चलते बढ़ेगी गलन, 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा
मौसम विभाग ने आज यानी 03 फरवरी को प्रदेश में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.. इस दौरान 100 से 500 मीटर की दृश्यता वाला कोहरा छाए रहने की आशंका है. इस दौरान बारिश और तेज हवाएं चलने की आसार हैं, जिससे पारे में 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है.
यूपी में मौसम एक बार फिर से बदल गया है. पश्चिमी विक्षोभ विक्षोभ के एक्टिव होने के चलते पूरे प्रदेश में हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं. इस दौरान हवा की रफ्तार भी बढ़ने की आशंका है. इसके चलते न्यूनतम तापमान में ठीक-ठाक कमी आ सकती है.
दृश्यता में आएगी कमी
मौसम विभाग ने आज यानी 03 फरवरी को प्रदेश में शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यूपी के दोनों ही संभाग में कोहरे की सफेद चादर भी नजर आएगी. इस दौरान 100 से 500 मीटर की दृश्यता वाला कोहरा छाए रहने की आशंका है.
इन शहरों में शीतलहर और बारिश की आशंका
मौसम विभाग के मुताबिक गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, अंबेडकर नगर, बस्ती, संतकबीरनगर, महाराजगंज, बलरामपुर, उन्नाव, कानपुर, जालौन, औरया, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी और कन्नौज में घना कोहरा नजर आ सकता है. इसके अलावा झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, जौनपुर, चंदौली, बलिया, मऊ और आजमगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है.
पिछले 24 घंटे ऐसा रहा मौसम
बता दें पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली समेत कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई. इस दौरान राज्य के अधिकांश जिलों में सोमवार यानी 02 फरवरी की सुबह आसमान में हल्का कोहरा छाया रहा. दृश्यता 700 मीटर दर्ज की गई. इस दौरान न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री तक की गिरावट देखी गई.
हरदोई रहा सबसे ठंडा जिला
हरदोई 6.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडा जिला रहा. फिर बुलंदशहर में 8, गोरखपुर में 9.4, लखीमपुर खीरी और आजमगढ़ में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं, अगर अधिकतम तापमान की बात करें तो लखनऊ में सबसे ज्यादा 24.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. फिर झांसी और प्रयागराज में 23.5, वाराणसी और बहराइच में 23.4 और मौक्सिम टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया.