आगरा: भंडारे में हुए विवाद के बाद बेटे ने पिता को छत से फेंका, वीडियो वायरल

आगरा के डंडनियापुरा गांव में भंडारे के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसा में बदल गया. ये कहासुनी इस कदर बढ़ी कि एक बेटे ने अपने ही पिता को छत से नीचे फेंक दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. घायल पिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आखिर ये घटना क्यों हुई, आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं.

सांकेतिक तस्वीर Image Credit:

आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक भंडारे के दौरान शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर अपने ही पिता को छत से नीचे फेंक दिया. छत से नीचे गिरने की वजह से पिता गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पूरा मामला आगरा के निबोहरा थाना क्षेत्र के डंडनियापुरा गांव का है. ये घटना बुधवार शाम को हुई. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर से देखा जा सकता है कि एक शख्स किसी को छत से नीचे फेंक रहा है और आसपास खड़े लोग चीख- पुकार मचा रहे हैं.

ऐसे हुई पूरी वारदात

बुधवार शाम को गांव में भंडारे का प्रोग्राम होना था. इसी भंडारे में इसी गांव के रहने वाले रवि और तुकमान के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई. देखते ही देखते ये कहासुनी मारपीट में बदल गई. मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया. हालांकि विवाद खत्म नहीं हुआ और दोनों पक्ष घर लौटने के बाद एक दूसरे से फिर भिड़ गए. दोनों तरफ से ईंट-पत्थरों की बौछार होने लगी.

पिता को छत से फेंका

इसी दौरान रवि ने अपने पिता लाखन को छत से नीचे फेंक दिया, जिसकी वजह से वे गंभीर रूप से घायल हो गए. ये पूरा नजारा कैमरे में कैद हो गया. बताया जा रहा है कि रवि ने ऐसा इसलिए किया, जिससे वो दूसरे पक्ष को फंसाना चाहता था. हांलाकि अब मामले की जांच की जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान लिए. पुलिस मामले की जांच कर रही है, जिसमें वीडियो एक अहम सबूत साबित हो सकता है.

Follow Us

Latest Stories

3 दूल्हों को ठगा, चौथी शादी की तैयारी में थी लुटेरी दुल्हन; पकड़े जानें पर देने लगी सुसाइड की धमकी

पहले दुकान से चुराए 65 ग्राम सोने के सिक्के, फिर माल खराब बताकर निकल गया चोर; CCTV से खुला राज

पिकअप से टकराई डेडबॉडी लेकर जा रही एंबुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बिछ गई लाशें; 5 लोगों की मौके पर मौत

ग्रेटर नोएडा: जिसे बच्ची कहती थी मामा, उसी ने घूमाने के बहाने जंगल में ले जाकर की दरिंदगी; मुठभेड़ में गिरफ्तार

बंटवारे को लेकर 2 भाइयों में मारपीट, भतीजे ने स्कार्पियो से कुचलकर चाची समेत 2 की ले ली जान; मचा कोहराम

‘सॉरी मां, जो चाहा, नहीं बन पाया…’, B-Tech छात्र ने क्यों लिखा ये आखिरी संदेश? फिर लगाई फांसी