घरवालों को पिलाई नशीली चाय, फिर नकदी-जेवर लेकर प्रेमी संग भागी… लेकिन उसी के साथ हो गया कांड

बिजनौर में एक नाबालिग लड़की ने प्रेमी के बहकावे में आकर परिवार को नशीली चाय पिलाई और नकदी-जेवर लेकर भाग गई. लेकिन, प्रेमी ने ही अपने दोस्तों संग मिलकर उसके साथ गैंगरेप कर दिया. पीड़िता ने घर लौटकर परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज हुई है. पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.

बिजनौर पुलस की हिरासत में आरोपी Image Credit:

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक नाबालिग लड़की प्रेमी के झांसे में आकर घर वालों को चाय में नशीली दवा मिलाकर पिलाया और उनके बेहोश होने पर नगदी-जेवर लेकर फरार हो गई. इसके बाद वह प्रेमी के पास पहुंची तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस लड़की के साथ ही गैंगरेप कर दिया. लुटी-पिटी घर लौटी लड़की ने परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया. फिर उनके साथ थाने आकर प्रेमी समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है.

मामला बिजनौर के नूरपुर थाने क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक लड़की नाबालिग है. लडकी की मां ने नूरपुर के ही रहने वाले युवक टीटू पाल, विशेष, मोहन और एक नाबालिग के खिलाफ शिकायत दी है. बताया कि आरोपी आठ अप्रैल को उसकी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गए थे. इसके बाद आरोपियों ने उनकी बेटी को एक बैंक्वेट हाल में रखा, जहां पूरी रात चारों ने बारी-बारी उसके साथ गैंगरेप किया.

प्रेमी ने दी थी नशीली गोलियां

लडकी की मां ने पुलिस को बताया कि आरोपी टीटूपाल ने ही उनकी बेटी को नशीली गोलियों का पत्ता खरीद कर दिया था. आरोपी के झांसे में आकर उनकी बेटी ने पूरे परिवार को चाय में मिलाकर ये नशीली दवाइयां पिला दी. इससे घर के लोग बेहोश हो गए. इसके बाद आरोपी उनके घर में आया और उनकी बेटी के साथ नगदी-जेवर आदि समेट कर फरार हो गया. पीड़ित मां के मुताबिक आरोपी उनकी बेटी को शहर के ही एक बैंक्वेट हाल में ले गया, जहां उसने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर पूरी रात इस वारदात को अंजाम दिया.

ऐसे खुला राज

पीड़ित मां ने अपनी तहरीर में बताया कि सुबह होने से पहले उनकी बेटी चुपचाप घर में आकर सो गई. वहीं दिन चढ़ने पर जब उन्होंने आलमारी देखा तो पता चला कि गहने गायब हैं. उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस घर आकर पूछताछ कर रही थी, इस दौरान उनकी बेटी डर गई और पूरा घटनाक्रम बयां कर दिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपी टीटू पाल, विशेष और नाबालिग को अरेस्ट कर लिया है. हालांकि एक आरोपी मोहन अभी फरार है.

Follow Us