ग्रेटर नोएडा: जारचा थाने के सब-इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव; देर रात गश्त से लौटे थे

ग्रेटर नोएडा में जारचा थाने के सब-इंस्पेक्टर का शव उनके कमरे में मिला, जिससे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वे देर रात गश्त से लौटे थे. सुबह काफी देर तक बाहर न आने पर दरवाजा तोड़ा गया. प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है.

जारचा थाने के SI का ग्रेटर नोएडा में संदिग्ध मौत Image Credit:

ग्रेटर नोएडा के पुलिस महकमे में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक सब-इंस्पेक्टर का शव उनके कमरे के अंदर मिला. सब-इंस्पेक्टर का नाम संजय यादव था औऱ वह जारचा थाने में तैनात थे. बताया जा रहा है कि वह रात में गश्त ड्यूटी पूरी कर वापस लौटे थे लेकिन सुबह काफी देर तक बाहर नहीं निकले. जब दरवाजा तोड़ा गया तो वह शव अंदर पड़ा मिला.

सब-इंस्पेक्टर की कमरे के अंदर संदिग्ध मौत की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया. प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार के संघर्ष या बाहरी हस्तक्षेप के कोई संकेत नहीं मिले हैं. कमरे में सामान भी व्यवस्थित हालत में मिला है.

सब-इंस्पेक्टर अपने कमरे के अंदर लेटे हुए मिले

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर संजय यादव देर रात करीब 11 बजे गश्त ड्यूटी पूरी कर अपने कमरे पर लौटे थे. इसके बाद वह अपने कमरे से बाहर नहीं आए. सुबह जब काफी देर तक वह नहीं जागे तो अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें फोन किया. लेकिन कई बार कॉल करने के बावजूद फोन नहीं उठाया गया.

इसके बाद दो पुलिसकर्मी उनके कमरे के बाहर पहुंचे. वहां देखा गया कि अंदर से दरवाजा बंद था और अंदर से कोई हलचल नहीं हो रही थी. आशंका गहराने पर दरवाजा तोड़ा गया जहां सब-इंस्पेक्टर संजय यादव कमरे के अंदर लेटे हुए मिले. जब पुलिसकर्मी ने पास जाकर देखा तो उनकी सांसें बंद थी, उनकी मौत हो चुकी थी.

मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है- पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. डीसीपी के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सब-इंस्पेक्टर संजय यादव की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है. हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

साथ ही मृतक सब-इंस्पेक्टर के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है. परिजनों के ग्रेटर नोएडा पहुंचने के बाद आगे की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. फिलहाल इसे स्वाभाविक मृत्यु माना जा रहा है लेकिन सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है

Follow Us

Latest Stories

उत्तराखंड की सीमा में पिता पुत्र की हत्या, फिर क्यों यूपी में दर्ज हुई FIR? मुजफ्फरनगर में डबल मर्डर से दहशत

मथुरा में हाईवे पर खड़े डंपर में घुसी कार, 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौके पर हुई मौत; मची चीख पुकार

3 दूल्हों को ठगा, चौथी शादी की तैयारी में थी लुटेरी दुल्हन; पकड़े जानें पर देने लगी सुसाइड की धमकी

पहले दुकान से चुराए 65 ग्राम सोने के सिक्के, फिर माल खराब बताकर निकल गया चोर; CCTV से खुला राज

पिकअप से टकराई डेडबॉडी लेकर जा रही एंबुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बिछ गई लाशें; 5 लोगों की मौके पर मौत

ग्रेटर नोएडा: जिसे बच्ची कहती थी मामा, उसी ने घूमाने के बहाने जंगल में ले जाकर की दरिंदगी; मुठभेड़ में गिरफ्तार