ग्रेटर नोएडा: अंतरराष्ट्रीय शूटर शिवम ठाकुर पर किसने किया था हमला? CCTV ने खोली पोल; एक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय शूटर शिवम ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ. आरोप था कि उनकी कार को जानबूझकर टक्कर मारी गई, इस दौरान हमलावरों ने उनपर अंधा-धून फायरिंग भी की. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, हीलांकि, शिवम पर फायरिंग के दावे को नकारा है.

अंतरराष्ट्रीय शूटर शिवम ठाकुर (फाइल फोटो) Image Credit:

ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय शूटर शिवम ठाकुर पर हमला मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, साथ ही उसके कब्जे से घटना में शामिल बोलेरो गाड़ी भी बरामद की है. यह घटना थाना ईकोटेक थर्ड कोतवाली क्षेत्र के कुलेसरा गांव की थी. पुलिस ने फायरिंग के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है.

पुलिस ने बताया कि घटना बीती 4 फरवरी की है, जब शिवम ठाकुर एक शादी समारोह से रात में घर लौट रहे थे. जैसे ही वह कुलेसरा गांव पहुंचे तो रास्ते में घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर उनकी गाड़ी को एक बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी. इसके बाद शिवम ने एक वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया था. वहीं, CCTV ने आरोपी की पोल खोल दी.

CCTV फुटेज के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पीड़ित से संपर्क किया. इसके बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया तब जाकर पुलिस आरोपी तक पहुंची. पुलिस ने आरोपी की पहचान दीपक के रूप में की है, जो की कुलेसरा गांव का ही निवासी है.

पुलिस ने हमले में फायरिंग की बात को नकारा

पुलिस के मुताबकि, आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही कॉलोनी में रहते हैं और आपस में पड़ोसी भी है. एसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि शिवम ठाकुर द्वारा जो सोशल मीडिया पर वीडियो डाला गया था उसमें फायरिंग की बात कही गई थी. जांच जब इस मामले में की तो उसमें फायरिंग जैसी कोई भी बात सामने नहीं आई है.

बोलेरो गाड़ी सीज, आरोप को भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी चालक और शिवम ठाकुर के पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही उसकी गाड़ी को भी सीज किया है. एसीपी सेंट्रल नोएडा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. ग्रेटर नोएडा के रहने वाले शिवम ठाकुर अंतरराष्ट्रीय शूटर हैं, वह देश के लिए 30 से अधिक पदक जीत चुके हैं