यूट्यूबर शादाब जकाती पर मेरठ में FIR, महिला ने लगाए थे यौन शोषण के गंभीर आरोप
मेरठ के मशहूर यूट्यूबर शादाब जकाती के खिलाफ शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. एक महिला ने उन पर वीडियो प्रमोशन के बहाने शोषण और जबरन बंधक बनाने का आरोप लगाया है. पुलिस ने जकाती, उनकी पत्नी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है, मामले की जांच जारी है.
मशहूर यूट्यूबर शादाब जकाती कई गंभीर आरोपों में घिर गए हैं. एक महिला ने उन पर वीडियो प्रमोशन के बहाने यौन शोषण और जबरन बंधक बनाने का आरोप लगाया. पुलिस ने मामले में जकाती, उनकी पत्नी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है. वहीं, शादाब ने इन आरोपों को नकारते हुए एक भावुक वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है.
शादाब जकाती के साथ काम कर चुकी महिला ने ही यह गंभीर आरोप लगाए हैं. छत्तीसगढ़ की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि शादाब ने उसके साथ वीडियो बनवाई, लेकिन न तो उसके पेज प्रमोट किया और न वीडियो बनाने के पैसे दिए. उसे डेढ़ साल तक प्रताड़ित किया गया. जब वो इसकी बात उनकी पत्नी को बताई, तो उन्होंने भी पीड़िता के साथ मारपीट की.
‘महिला की गरीबी देखते हुए उसे काम दिया था’
वहीं, शादाब जकाती ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. उन्होंने सुबह एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें कहा कि, ‘ जिस लड़की ने मुझ पर आरोप लगाए थे, उसी ने मुझे आ कर बोला था कि भैया आप सबकी मदद करते हो, मै गरीब हूं मेरी मदद करो.’ उन्होंने दावा किया कि महिला की गरीबी देखते हुए उसे काम दिया था. उसके बेटे की स्कूल फीस भी दी थी.
शादाब जकाती ने वीडियो में बताया कि जब भी उस महिला को पैसे की जरूरत पड़ी तो उसको हमेशा पैसे दिये. वहीं, अब ये भावुकता वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिससे यह विवाद गरमा गया है. बहरहाल, मेरठ के थाना इंचोली पुलिस ने मामले में पीड़ित महिला के आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मारपीट, रेप और धमकी की धाराओं में FIR दर्ज
इंचोली पुलिस ने मामले में यूट्यूबर शादाब जकाती, उनकी पत्नी साजिया और बेटे यजीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. तीनों के ऊपर बीएनएस की धारा 115(2) मारपीट, 74 (गलत तरीके से छूना), 64 (रेप), 352 (अपमान करना) और 351(3) धमकी, के तहत FIR दर्ज की गई है. फिलहाल पुलिस शादाब जकाती पर लगे आरोप पर जांच कर रही है.