अविमुक्तेश्वरानंद केस: सीक्रेट दरवाजा, स्विमिंग पूल और सखी…. लेखिका के आरोप पर विद्या मठ क्या बोला?

लेखिका भूमिका द्विवेदी का दावा है कि वह साल 2022 में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के श्री विद्या मठ में 2 महीने रही थी. उन्होंने वहां आलीशान बंगले, सीक्रेट दरवाजे और तीसरे-चौथे तल पर एक स्विमिंग पूल देखा. अब महिला के इन आरोपों पर विद्या मठ की सफाई आई है.

भूमिका द्विवेदी और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद Image Credit:

यौन शोषण और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज होने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की मुश्किलें और भी बढ़ती जा रही हैं. श्री विद्या मठ में कुछ समय के लिए रहने का दावा करने वाली भूमिका द्विवेदी नाम की एक महिला ने काशी के केदार घाट स्थित श्री विद्या मठ को लेकर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

पेशे से लेखिका भूमिका द्विवेदी का कहना है कि मठ के भीतर आलीशान बंगले, सीक्रेट दरवाजे और तीसरे-चौथे तल पर एक स्विमिंग पूल बना हुआ है. उधर बाहरी लोगों का जाना प्रतिबंधित है. भूमिका द्विवेदी ने एक महिला का भी जिक्र किया, जिन्हें दीदी कहा जाता है. उन्होंने दावा किया दीदी नाम से संबोधित की जाने वाली वह महिला ही मठ के प्रबंधन काम देखती हैं. वह खुद को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की सखी बताती हैं

साल 2022 के दौरान मठ में रहने का दावा

भूमिका द्विवेदी का कहना है कि वह साल 2022 में श्री विद्या मठ में 2 महीने रही थी. वह वहां वाराणसी पर किताब लिखने गई थी. फिलहाल भूमिका के आरोपों पर मठ का खंडन आया है. उनका कहना है कि वाराणसी मठ में कोई छिपा हुआ कमरा, गुप्त गेट और पूल नहीं है.

आरोपों पर मठ की प्रतिक्रिया आई सामने

अब भूमिका द्विवेदी के इन आरोपों पर श्री विद्या मठ की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. मठ और शंकराचार्य के मीडिया प्रभारी संजय पांडे ने कहा कि दीवारों पर हम रंग रोगन नहीं करा पा रहे हैं. उधर षड्यंत्र करने वाले आरोप लगा रहे हैं कि हम भव्य महल में रह रहे हैं. ऐसे लोगों पर धिक्कार है जो गेरुआ पहने हैं और षड्यंत्र कर रहे हैं.

संजय पांडे ने आगे कहा कि शंकराचार्य सनातन की रक्षा के लिए हैं. सरकार डरा नही सकती कि मठ तोड़ देंगे. इसी विद्या मठ में आदि गुरू शंकराचार्य ने सौंदर्य लहरी के स्तोत्र लिखे, आज उसी विद्या मठ को गिराने की बात कही जा रही है. षडयंत्र किया जा रहा है.

भूमिका द्विवेदी ने टीवी 9 से क्या कहा?

टीवी-9 भारतवर्ष ने भी इस मसले पर भूमिका द्विवेदी से बात की है. उन्होंने बताया कि फिलहाल वह गाजियाबाद की रहने वाली हैं. वह 8 मार्च 2022 में वहां रहने के लिए गई थीं. उन्हें वाराणसी पर किताब लिखना था. लेकिन अविमुक्तेश्वरानंद से उनकी मुलाकात नहीं हुई थी. जब मैं वहां थी, तो अविमुक्तेश्वरानंद वहां मौजूद नहीं थे.

भूमिका द्विवेदी ने टीवी-9 भारतवर्ष से बातचीत में भी दावा किया कि आलीशान बंगले, सीक्रेट दरवाजे और स्विमिंग पूल है. आश्रम के अंदर बहुत गोपनीयता रहती है. वहां क्या होता उसपर मैं कुछ नहीं कह सकती है. अपनी आंखों से मैंने ऐसा कुछ नहीं देखा. हालांकि, वहां का माहौल मुझे नहीं सही लगा. वहां कि स्थितियां जरूर रहस्यमयी हैं.

आशुतोष ब्रह्मचारी नाम के शख्स को नहीं जानती-भूमिका द्विवेदी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी को लेकर भूमिका द्विवेदी ने कहा कि मैं ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं जानती. मेरी उनसे कभी कोई मुलाकात नहीं हुई है. ना ही मैंने उन्हें कभी देखा है. उन्हें मैं पहचानती तक नहीं हूं. बता दें कि आशुतोष ब्रह्मचारी ने आरोप लगाया था कि अविमुक्तेश्वरानंद ने अपने आश्रम में महिला मित्र रखी हुई है.