7 साल पहले रेप, अब किसी और से ब्याह रचाने चला था आरोपी; फेरों से ठीक पहले पहुंची पुलिस

देवरिया में एक दूल्हे को शादी के दिन ही 7 साल पुराने रेप केस में गिरफ्तार किया गया है. युवती ने शिकायत की थी कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए और फिर दूसरी लड़की से ब्याह रचा रहा था. पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और मामले की जांच जारी है. यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है.

सांकेतिक तस्वीर, श्रोत- Meta AI Image Credit:

उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक हैरान करने वाली घटना हुई है. यहां एक युवक को शादी के दिन ही पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. पता चला कि आरोपी ने 7 साल से एक अन्य युवती के संपर्क में था और अब उससे रिश्ता तोड़कर दूसरी लड़की से ब्याह रचा रहा था. जानकारी होने पर उस लड़की ने आरोपी दूल्हे के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही पुलिस लेकर पहुंच गई थी. पुलिस ने आरोपी दूल्हे से जरूरी पूछताछ की और फिर कोर्ट में पेशकर उसे जेल भेज दिया है.

पुलिस मामले की जांच कर रही है. उधर, इस घटना की चर्चा जिले भर में हो रही है. पुलिस के मुताबिक एक युवती ने आरोपी दूल्हे के खिलाफ शिकायत दी थी. इसमें बताया था कि वह आरोपी सात साल से उसके संपर्क में है. इस दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए हैं. लेकिन अब उसे छोड़ कर दूसरी लड़की के साथ शादी करने जा रहा है.

शादी से कर दिया था इनकार

पीड़ित युवती के मुताबिक उसे भरोसा था कि जीशान उसे धोखा नहीं देगा. लेकिन पिछले दिनों जब उसकी शादी तय होने की खबर आई तो उसके पैरों तले जमीन सरक गई. उसने जीशान से बात करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने शादी से इनकार करते हुए उससे बात करने से भी मना कर दिया. उसने अपने रिश्ते को बचाने की खूब कोशिश की, लेकिन जब आखिर तक बात नहीं बनी तो उसने पुलिस में शिकायत दी.

जांच में जुटी पुलिस

खुखुंदू थाना पुलिस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर आरोपी जीशान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं पीड़िता की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर शादी के दिन ही आरोपी को अरेस्ट किया है. पुलिस ने जरूरी पूछताछ के बाद बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Follow Us