आधी रात को BHU बना लड़ाई का मैदान, छात्र के गुटों के बीच चले लाठी-डंडे
शोरगुल… पत्थबाजी और एक दूसरे पर लाठी-डंडे चलाने की ये तस्वीरें किसी लड़ाई के मैदान की नहीं हैं, बल्कि देश के सबसे जाने-माने विश्वविद्यालयों में से एक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से सामने आई हैं. यहां रविवार रात छात्रों के दो समूहों के बीच हिंसक झड़प हुई. रात 11 बजे बैरियर से निकलने को लेकर आईआईटी बीएचयू और बिड़ला हॉस्टल के छात्र आमने-सामने आ गए. शुरुआत में बहस हुई, जो धक्का-मुक्की में बदल गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. अभी भी कैंपस में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.
Follow Us
More Videos

गुरु गोरखनाथ की नगरी का ऐसा सौंदर्यीकरण! मन मोह लेंगी शहर की सड़कें; देखें Photos

विवाह पर बाबा विश्वनाथ और मां गौरा को 6 लाख रुपये का न्योता, 500 भक्तों ने दिया शगुन

अब और महंगे हो गए ट्रेन टिकट! जनरल से AC तक का बढ़ा किराया; दिल्ली की यात्रा हुई इतनी महंगी

