‘आपको छूने का मन कर रहा है…’, दरोगा ने महिला से की अश्लील बात, नप गए

यूपी के बांदा में महिला में अश्लील बातें करने के मामले में दरोगा पर कार्रवाई देखने को मिली है. मामले को गंभीरता से लेते हुए SP ने आरोपी दरोगा को लाईनहाजिर कर दिया है. इसके साथ ही इसके जांच के भी आदेश दिए गए हैं.

पीड़िता की शिकायत पर एक्शन Image Credit:

जब कोई मनचला किसी महिला को परेशान करता है तो इससे निपटने के लिए पुलिस का सहारा लिया जाता है, लेकिन जब कोई दरोगा खुद ही किसी महिला की आबरू के साथ खेलने के लिए आमादा हो जाए तो फिर लोग लोग किसके पास जाएं? कुछ ऐसा ही मामला यूपी के बांदा में देखने को मिला है, जहां एक दरोगा एक महिला को फोन करके लगातार परेशान कर रहा था. वो उससे अश्लील बातें करता था और मिलने के लिए दबाव बना रहा था. इसका ऑडियो वायरल होने के बाद आरोपी पर गाज गिरी है.

हुई कार्रवाई

मामला बांदा की बरछा चौकी का है. यहां तैनात दारोगा पवन पाण्डेय पर आरोप लगे कि वो एक महिला को फोन करके परेशान कर रहा है. जब महिला उसकी करतूतों से तंग आ गई तो उसने इसकी कॉल रिकॉर्डिंग कर लीं. इसके बाद रिकॉर्डिंग एसपी को फारवर्ड कर दी गई. SP ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दारोगा को लाइन हाजिर कर दिया है.

रिकॉर्डिंग आई सामने

पीड़िता ने मामले को लेकर SP को शिकायत दर्ज कराई थी. उसके मुताबिक आरोपी दारोगा ने पहले उसका मोबाइल नंबर लिया और फिर वो अक्सर फोन करने लगा. उसने बताया कि दरोगा उसे कभी भी फोन कर देता था. महिला ने एक दिन उसे बिना बताए कॉल रिकॉर्डिंग कर लीं. इसमें दारोगा को अश्लील बातें करते हुए सुना जा सकता है.

ऑडियो में दरोगा महिला से कह रहा है कि जब आप गाड़ी में सो रही थीं, तब बड़ी मासूम लग रहीं थी, इसीलिए आपको छूने का मन हो रहा था. उसने कहा कि मैं आपके बालों को सहलाना चाहता हूं. फिर वो कहता है कि इसे अन्यथा मत लीजिएगा. आपको छूने की मेरी हिम्मत नहीं हुई. मैने सोचा कि कहीं आप बुरा न मान जाओ. इसी रिकार्डिंग के आधार पर उस पर एक्शन लिया गया है.

Follow Us

Latest Stories

गोरखपुर: कुत्ते को खाना खिलाने के विवाद में घायल दोनों भाइयों की मौत; परिवार ने अस्पताल पर लगाए आरोप

‘कब होगी मेरी शादी… निकली जा रही जवानी…’, 41 की उम्र में भी रह गई कुंवारी, तो मदद मांगने थाने पहुंची युवती

जिसके लिए की BF को मारी गोली, उसी ने रेत दिया गला; हैरान कर देगी वजह… बागपत में डबल मर्डर मिस्ट्री

नहीं बताई गिरफ्तारी की वजह, 3 महीने तक जेल में रखा; HC ने लिया बड़ा एक्शन… हिल गई सरकार

3 बीवियां, खाते में 5.50 करोड़ रुपये… बिलिंग के नाम पर ठिकाने लगाई सरकारी रकम, घोटालेबाज चपरासी की कहानी

महिलाओं के अंडरगारमेंट सेक्शन में क्या कर रहे थे पुलिस वाले? वीडियो सामने आया तो मचा बवाल, हुए सस्पेंड