सुहागरात में मुश्किल से बची दूल्हे की जान, चाकू लेकर दौड़ पड़ी थी दुल्हन; फिर 5 दिन बाद हुआ ये कांड
उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दुल्हन ने सुहागरात में दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया, गनीमत रही कि दूल्हा बाल-बाल बच गया. इसके पांच दिन बाद ही दुल्हन अपने रिश्ते के चाचा के साथ फरार हो गई. पुलिस जांच में दुल्हन का पहले से प्रेम प्रसंग होना सामने आया है.
उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक दुल्हन का हैरतंगेज कारनामा सामने आया है. यह दुल्हन अपनी सुहागरात में चाकू लेकर सोई थी. वहीं जैसे ही दूल्हे ने उसे छूने की कोशिश की, इस दुल्हन ने चाकू से वार कर दिया. गनीमत रही कि दूल्हा बच गया. इसके बाद बड़ी मुश्किल से दुल्हन को काबू किया गया. फिर उसने दूल्हे के साथ रहने को राजी तो हो गई, लेकिन पांच दिन बाद ही रिश्ते के चाचा संग फरार हो गई.
अब दूल्हे ने पुलिस में अपनी दुल्हन और उसे भगा ले जाने वाले उसके चाचा के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस के मुताबिक मामला सदर कोतवाली थाना क्षेत्र का है. दूल्हे की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. इस दौरान पता चला कि दुल्हन को पहले से ही अपने रिश्ते के चाचा संग प्रेम प्रसंग चल रहा था. पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ भागी है और उसी के साथ रह रही है.
21 फरवरी को हुई थी शादी
पुलिस की पूछताछ में दुल्हन ने पति के घर से नगदी और जेवर लेकर भागने के आरोप को खारिज किया है. जानकारी के मुताबिक पीड़ित सुनील कुमार की शादी बीते 21 फरवरी को चंदपा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती के साथ हुई थी. बड़े जश्नपूर्ण माहौल में शादी के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर ले आया, लेकिन सुहागरात के दिन जैसे ही उसने दुल्हन को छूने की कोशिश की, उसने चाकू से वार कर दिया.
पांच दिन बाद घर से भागी दुल्हन
पीड़ित ने बताया कि उस दिन वह बाल बाल बच गए. इसके बाद दुल्हन ने अपनी गलती मानी तो और उसके साथ रहने को राजी हो गई. इसके बाद 25 फरवरी की रात दुल्हन ने खाना बनाया और सबको खिलाया. घर वालों को लगा कि अब सबकुछ ठीक है, लेकिन 26 फरवरी की सुबह सो कर उठे तो पता चला कि घर से नगदी-जेवर लेकर दुल्हन गायब है. उधर, पुलिस की पूछताछ में दुल्हन ने बताया कि उसके परिजनों ने जबरन शादी कर दी, जबकि वह अपने रिश्ते के चाचा से प्यार करती थी. अब वह अपने प्रेमी के साथ है.